Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
By
August 3, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. सिटी सेंटर के सामने स्थित एक कांवड़ सेवा शिविर के पास युवक अचेत अवस्था में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस नशे के ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नरेला का रहने वाला एक कांवड़िया अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा था. रविवार रात करीब 9 बजे सभी शिवभक्त सिटी सेंटर के सामने एक कांवड़ सेवा शिविर में रुके थे. इसी दौरान एक युवक पास में स्थित लकड़ी की टाल की ओर चला गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा.
<p style=”text-align: justify;”>अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद…
<h3 style=”text-align: justify;”>टाल के अंदर बेहोशी की हालत में मिला कांवड़िया
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद जब साथियों ने उसकी तलाश की तो वह लकड़ी की टाल के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला. युवक को बाहर लाने के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हालत देखकर उसके कुछ साथियों ने नाराजगी में उसके साथ मारपीट भी कर दी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>कांवड़िये को अस्पताल में कराया गया भर्ती
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, कुछ देर बाद युवक की तबीयत फिर बिगड़ गई और वह मुख्य सड़क पर दोबारा बेहोश होकर गिर पड़ा. वहीं, घटना से संबंधित वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिस वाला उसके हार्ट को पॉपिंग कर रहा है. पुलिस ने तत्काल उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.  वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी अमृत जैन ने एबीपी न्यूज से फोन पर बातचीत में बताया है कि उन्हें अभी इस बारे जानकारी नहीं है, जब जानकारी सामने आएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
Next
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme