मिर्जापुर में गायों पर होगी IVF टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग, किसानों को मिल सकती है ज्यादा दूध देने वाली गाय
मिर्जापुर के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के विशेषज्ञ गायों में IVF टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य लैब में अधिक संख्या में एम्ब्रियो तैयार कर देशी नस्ल की ज्यादा दूध देने वाली गाय विकसित करना है. टीम किसानों की गायों पर भी इस तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में है और 12 से 14 लीटर प्रतिदिन तक दूध देने वाली गाय तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.