मिर्जापुर के 5 किसानों ने बदली खेती की तस्वीर, शिमला मिर्च से ड्रैगन फ्रूट तक कमा रहे लाखों
मिर्जापुर के 5 किसान पारंपरिक खेती से अलग हटकर शिमला मिर्च, गुलाब, ड्रैगन फ्रूट, बादाम, सब्जियों और पान की खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. किसी ने नौकरी छोड़कर खेती शुरू की तो किसी ने रिटायरमेंट के बाद खेती को कमाई का जरिया बनाया. पॉली हाउस और सरकारी अनुदान की मदद से इन किसानों ने खेती को नई दिशा दी है.