'मासूम चेहरा निगाहें फरेबी…' कानपुर में ससुर की बहू ने करा दिया मर्डर, तो लोग बोले- ये तो मर्डर रानी निकली
Kanpur Millionaire Murder: कानपुर के चर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें मृतक की बहू शालू ही इस खौफनाक मर्डर की मास्टरमाइंड निकली. पुलिस जांच में सामने आया कि शालू ने संपत्ति और पैसों के लालच में पुराने नौकर के साथ मिलकर ससुर की हत्या की साजिश रची थी. घटना के बाद जो बहू ससुर की मौत पर फफक-फफक कर रो रही थी, उसका असली चेहरा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स उसे ‘मर्डर रानी’ और ‘मासूम चेहरा निगाहें फरेबी’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं.