मायावती क्या ईशान आनंद को सौंपेंगी बीएसपी की कमान? आकाश आनंद का तीसरी बार पत्ता कटने पर अटकलें तेज
मायावती ने एक बार फिर आकाश आनंद को बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाकर सिर्फ कार्यकर्ता बना दिया है. लखनऊ की समीक्षा बैठक में आकाश की गैरमौजूदगी और मायावती के साथ छोटे भतीजे ईशान आनंद की मौजूदगी ने उत्तराधिकार को लेकर नई अटकलें तेज कर दी हैं. मायावती ने आकाश को राजनीतिक परिपक्वता की कमी का हवाला देते हुए बड़ी जिम्मेदारियों से दूर रखा है. पिछले साढ़े सात वर्षों में आकाश कई बार पार्टी में शीर्ष पदों पर पहुंचे और हटाए गए. इस बीच बीएसपी का जाटव वोट बैंक भी कमजोर हुआ है. 2027 का विधानसभा चुनाव अब पार्टी के लिए अस्तित्व की बड़ी चुनौती माना जा रहा है.