मथुरा के फरह में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री और रात में काम कराने के आरोप
मथुरा के फरह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में लोग पिछले 5 महीनों से पानी की समस्या से परेशान हैं. वहीं, आरसीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल, मानकों की अनदेखी और रात में निर्माण कराने के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं.