मथुरा का पोतरा कुंड, जहां कान्हा के जन्म के बाद धोए गए थे उनके वस्त्र.. जानिए मान्यता
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास स्थित पोतरा कुंड को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि कृष्ण जन्म के बाद माता देवकी ने बालकृष्ण के वस्त्र और उपवस्त्र इसी कुंड में धोए थे. द्वापर युग की लीला से जुड़े इस कुंड में लंबे समय से पानी नहीं भरा गया है, जिसके कारण काई जम गई है. वहीं रात के समय फसाद और फाउंटेन लाइटिंग से पोतरा कुंड रंग बिरंगी रोशनी में जगमगाता है.