मजार, मस्जिद और शिवधाम…मुस्लिम आबादी के बीच गूंजते हैं भोलेनाथ के जयकारे, बेहद खास है रामपुर का पातालेश्वर मंदिर
Pataleshwar Shiv Temple Rampur: रामपुर का भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर शिव मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि धार्मिक सौहार्द की भी खास मिसाल है. मुस्लिम बहुल आबादी के बीच बने इस प्राचीन मंदिर से सटी मजार और उसके आगे मस्जिद है, फिर भी यहां वर्षों से आपसी भाईचारे की तस्वीर देखने को मिलती है. मान्यता है कि करीब 1680 से जुड़े इस मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू है. सावन में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं और अब करोड़ों रुपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है.