भेड़ों के बाड़े में घुसा तेंदुआ; भगदड़ से 88 की मौत, पशुपालक ने मुआवजे की मांग की
बलरामपुर की नगर पंचायत गैसड़ी के खदगौरा वार्ड में सोमवार रात तेंदुआ भेड़ों के बाड़े में घुस गया। तेंदुए को देखकर मची भगदड़ में 88 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की।