भाटवाड़ा, वैद्यवाड़ा और छिपीवाड़ा… मेरठ के पुराने मोहल्लों के अनोखे नामों का क्या है मराठा कनेक्शन?
Meerut History: मेरठ आज भले ही नमोभारत, एक्सप्रेसवे और आधुनिक इमारतों के लिए जाना जाता है, लेकिन शहर की पुरानी गलियों में इतिहास आज भी जिंदा है. भाटवाड़ा, ठठेरवाड़ा, वैद्यवाड़ा और छिपीवाड़ा जैसे मोहल्लों के नाम अपने आप में कई साल पुरानी कहानी बताते हैं. कभी इन नामों से ही लोगों को पता चल जाता था कि किस इलाके में किस तरह के काम से जुड़े लोग रहते हैं. इतिहासकार के मुताबिक, पुराने मेरठ की बसावट में पाड़ा और वाड़ा जैसी मराठा शैली की झलक मिलती है, जिसकी निशानियां आज भी शहर के कई हिस्सों में देखने को मिलती हैं.