भाई-बहन ही नहीं, अब पेड़ों की रक्षा का भी वचन; एनवायरमेंट क्लब चला रहा वृक्षाबंधन अभियान
मेरठ में इस बार रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते के साथ प्रकृति से जुड़ाव का संदेश भी देगा। दरअसल, एनवायरमेंट क्लब की ओर से वृक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेंगे।