बैंक के बाहर पत्नी का मर्डर, घर आकर बहन की हत्या; हनुमान चालीसा सुनते-सुनते खुद को गोली मारी
लखनऊ के गोमतीनगर में SBI कर्मचारी मानस बाजपेई ने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर बीमार बहन को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर हनुमान चालीसा चल रही थी।