बेटे का कत्ल: मां और प्रेमी ने घोंटा गला, गले-चेहरे पर थे निशान, रची पेट दर्द की कहानी, आशिक ने भी लगाया फंदा
कानपुर के महाराजपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर उसी के बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद प्रेमी ने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। हालांकि, परिजन ने उसे ऐन मौके पर बचा लिया। जान बचने के बाद वह रात को ही घर छोड़कर भाग गया।