बेटिकट यात्रा में प्रयागराज तो गंदगी फैलाने में कानपुर आगे, रेलवे जांच से खुलासा
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रूटीन चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए सबसे अधिक लोग प्रयागराज से थे। वहीं गंदगी और धूम्रपान करने के इल्जाम में सबसे अधिक कानपुर के लोग पकड़े गए। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन और स्टेशनों पर गंदगी न फैलाने और टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।