बिहार और यूपी की सीमा सील, पुलिस ने आने-जाने से रोका तो लोग बोले- पाकिस्तान बॉर्डर है क्या
पश्चिम चंपारण के पिपरासी में बिहार-यूपी बॉर्डर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सील कर दिया है। दोनों तरफ से लोगों एवं वाहनों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोजाना 12 घंटे की रोक लगा दी गई है। इससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भड़के लोगों ने इसकी तुलना पाकिस्तान बॉर्डर से कर दी है।