बालिका गृह में सहेली का कत्ल: 40 मिनट तक बाथरूम में रहीं दोनों किशोरियां, पानी में डुबोकर मारा; कैमरे तोड़े
मथुरा के वृंदावन में राजकीय बाल गृह (बालिका) में दो किशोरियों ने अपने संग रहने वाली एक अन्य किशोरी शिवानी की पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की।