बारिश से बाढ़ के हालात, नाराज हाईकोर्ट ने पूछा- जलभराव रोकने को अग्रिम इंतजाम क्यों नहीं
प्रयागराज में हुए जलभराव पर हाईकोर्ट तल्ख हो गया है। डीएम-नगर आयुक्त तलब किए गए हैं। जजों को कोर्ट पहुंचने में देरी हुई। कोर्ट ने जलभराव पर स्वतः संज्ञान लिया। सचिव नगर विकास से अदालत ने पूछा कि प्रयागराज शहर को जलभराव से बचाने के लिए क्या योजनाएं स्वीकृत हैं?