बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बेटे पार्थ गौतम संग हजारों महिलाओं से बंधवाई राखी
रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को बरेली क्लब मैदान में भाई-बहन के रिश्ते का अनूठा उत्सव देखने को मिला। पार्थ गौतम फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मेयर डॉ. उमेश गौतम और उनके बेटे प्रो चांसलर पार्थ गौतम को राखी बांधने के लिए हजारों महिलाएं पहुंचीं।