बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर तक समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
<p style=”text-align: justify;”>हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और संतों का आशीर्वाद लेने के बाद वह गोंडा के लिए रवाना हो गए. इस दौरान मीडिया के सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सिर्फ ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/uttarakhand-old-age-pension-aadhaar-seeding-mandatory-7000-beneficiaries-pension-may-stop-ann-3171378″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
<h3 style=”text-align: justify;”>एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 
<p style=”text-align: justify;”>अदालत से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. समर्थकों के अनुसार, सैकड़ों वाहनों का काफिला एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी मंदिर तक उनके साथ चला.
<p style=”text-align: justify;”>हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता संजय दास, मंदिर के संत-महंतों और मुख्य पुजारी हेमंत दास ने उनका अभिनंदन किया. बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और महंत ज्ञान दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब 
<p style=”text-align: justify;”>मंदिर परिसर में मौजूद पत्रकारों ने जब अदालत के फैसले और अन्य मुद्दों पर उनसे सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बृजभूषण शरण सिंह ने केवल ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया और बिना कोई बयान दिए गोंडा के लिए रवाना हो गए.
<h3 style=”text-align: justify;”>बेटे ने बताया भावुक क्षण 
<p style=”text-align: justify;”>इस दौरान उनके बेटे और गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और महत्वपूर्ण क्षण है. उनका कहना था कि परिवार को शुरू से विश्वास था कि उनके पिता निर्दोष हैं और अदालत के फैसले ने इस विश्वास को सही साबित किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था.
<p style=”text-align: justify;”>अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. अयोध्या में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया और समर्थकों ने फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/man-swindled-crores-by-marrying-25-women-victims-reached-dm-office-plea-for-help-in-sitapur-ann-3171368″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: 25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार