बनियान में छिपाया था ऐसा डिवाइस, फटाफट लिख रहा था पेपर, नकल कराने वाले गैंग का खुलासा
लखनऊ पुलिस ने पेपर में नकल में मदद कराने वाले गैंग का खुलासा करते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पहले पकड़े गए आरोपी की मदद की थी. आरोपियों ने परीक्षार्थी को एक ब्लूटूथ डिवाइस दिया था, जिसकी सहायता से वह नकल कर रहा था.