प्रयागराज: हनुमानजी को स्नान कराने के बाद गंगा-यमुना ने पकड़ी रफ्तार, रिहायशी इलाकों में हलचल बढ़ी
संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी को मां गंगा ने रविवार को भोर में स्नान कराया। मां गंगा के मंदिर में प्रवेश करने पर उनका पूजन अर्चन के साथ स्वागत किया गया। जयकारों के बीच मां गंगा ने मंदिर में प्रवेश कर श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी को स्नान कराया।