प्रयागराज में बाढ़ जैसे हालात, स्टेशन से लेकर गली-मोहल्ले तक पानी ही पानी, तस्वीरों में देखें संगनगरी का हाल
प्रयागराज में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर गली-मोहल्लों और पॉश इलाकों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई घरों में पानी घुस गया है, जबकि रामबाग स्टेशन के ट्रैक पर जलभराव से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।