प्रयागराज में बाढ़ : चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचीं गंगा-यमुना, निचले इलाकों में घुसा पानी, समान समेटने लगे लोग
गंगा और यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। रविवार को दोनों नदियों का पानी तेजी से बढ़ता रहा। सोमवार शाम चार बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.72 मीटर और नैनी में यमुना 82.32 मीटर पहुंच गया।