पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त

झांसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की. ये कार्रवाई करीब 16 घंटे तक चली. इस दौरान ईडी की टीम ने पूर्व विधायक के परिवार, उनके बेटे व सगे संबंधियों से भी पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक़ टीम क़रीब 10 हज़ार दस्तावेज अपने साथ ले गई है. जिनकी जाँच की जा रही है.

बुधवार की सुबह क़रीब 6.30 बजे ईडी की टीम सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी आवास पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान उनके आवास के बाद सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए. किसी को बाहर या अंदर आने-जाने की इजाज़त नहीं दी गई थी. ये कार्रवाई रात 10.30 बजे तक चली.

16 घंटे तक चली छापेमारी की कार्रवाई

ईडी की टीम ने इस दौरान पूर्व विधायक और परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की वहीं पैतृक गांव बुढ़ावली और लखनऊ समेत कई स्थानों पर भी दस्तावेजों की छानबीन की गई. सूत्रों के मुताबिक, टीम करीब 10 हजार दस्तावेज अपने साथ ले गई है, जिसमें संपत्तियों और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और PMLA से जुड़े मामले में की गई है. इस दौरान पूर्व विधायक के परिवार, सहयोगियों और कारोबार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की गई. करीब 16 घंटे बाद कार्रवाई पूरी होने पर दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.

UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट

सपा नेता ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि ये कार्रवाई साज़िश के तहत कराई गई है. ईडी ने जो भी काग़ज़ात मांगे थे उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने कहा कि वो जाँच में पूरा सहयोग करेंगे. उन्हें न्याय व्यवस्था भरोसा है.

अखिलेश यादव ने किया पलटवार

सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव पर हुई कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमला किया और लिखा- छापा मारना चाहिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में और मार रहे हैं यूपी में. जहां सीसी (चढ़ावा चोरी) का माल है, वहां नहीं जाते, बस दिखावटी औपचारिकता पूरी करते हैं.

खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?