पुल से उतरते समय बाइक समेत पानी में बहा परिवार, पति-बच्चों के सामने मासूम समेत नदी में डूबी महिला
मुरादाबाद जिले में रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। मझोला थाना क्षेत्र में हर्बल पार्क के पीछे मलकद्दा में गागन नदी पर बने अस्थाई पुल से उतरने के दौरान बाइक फिसल कर गागन नदी में गिर गई।