पुलिस ने करा दिया था अंतिम संस्कार; एक महीने पहले हुए मर्डर का ऐसे खुला राज, पति गिरफ्तार
मथुरा की जरारा नहर में 31 जुलाई को मिले महिला के शव की पहचान गौतमबुद्ध नगर के मामूरा निवासी कुंती के रूप में हुई है। पुलिस जांच में गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात सामने आई। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना फेस-3 थाने से होगी।