पीतल के पतीले से लेकर कोयले की भट्टी तक…ये हैं गोरखपुर के 8 सबसे फेमस टी स्टॉल्स, जहां हर शाम सजती है महफिल
Best Tea Stall in Gorakhpur: गोरखपुर में चाय पीना सिर्फ एक कप चाय का स्वाद लेना नहीं, बल्कि अपने आप में एक अलग अनुभव है. शहर के अलग-अलग इलाकों में चाय बनाने और परोसने का अंदाज इतना अलग है कि हर जगह का स्वाद अपनी अलग पहचान बना चुका है. कहीं पीतल के पतीले में घंटों पकाई गई चाय मिलती है तो कहीं मलाई, मिट्टी के प्याले और कोयले की धीमी आंच इसका स्वाद बदल देते हैं. चाय के साथ बंद-मक्खन, समोसा और नमकीन जैसे देसी स्नैक्स इसे और खास बना देते हैं. यही वजह है कि गोरखपुर के इन चाय ठिकानों पर सुबह से शाम तक चाय के शौकीनों की भीड़ नजर आती है.