पानी की समस्या से लेकर स्मार्ट क्लास तक, मिर्जापुर के शिक्षक दयानंद मिश्र ने बदल दिया स्कूल..अब सीएम योगी करेंगे सम्मानित
मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय सिद्धी के प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्र का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है. उन्होंने स्कूल में पेयजल, लाइब्रेरी, ICT लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं विकसित कर पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाया. उनके विद्यालय के बच्चों का चयन अटल आवासीय और नवोदय विद्यालय के लिए भी हुआ है.