पहले ही प्रयास बन गईं अफसर, अब BDA की कमान संभाल रहीं IAS सौम्या पांडेय, बरेली का ऐसे कर रहीं विकास
IAS Saumya Panday Success Story: एक ओर पढ़ाई में सफलता और दूसरी ओर प्रशासन में अनुशासन व संवेदनशीलता, आईएएस सौम्या पांडेय की यही पहचान अब बरेली के विकास से जुड़ चुकी है. अब सबकी निगाह इस बात पर है कि AIR-4 हासिल करने वाली यह युवा आईएएस अधिकारी बरेली को विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुनियोजित शहर के रूप में कितनी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं.