पहले संभल और अब सहारनपुर, धरती के नीचे दबा है यूपी का असल इतिहास? मस्जिद के नीचे था कुआं
सहारनपुर में जिस जगह पर मस्जिद को ढहाया गया था और जहां पर कुआं निकला है. उस जगह पर आज सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं. 4 से 5 कैमरों को लगाया जा रहा है, जिसमें एक कैमरे का मुंह कुएं की तरफ है. अभी तक प्रशासन ने ASI को कुंए की जांच के लिए नहीं बुलाया है. लेकिन कोई छेड़छाड़ न हो इसके लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं. आज मस्जिद वाली जगह से 20 मीटर पहले बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं. किसी को भी उस तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है.