पत्नी के कत्ल को मृत्युदंड: आग की लपटों में घिरी अबला का जीवन खो देना त्रासदी, भाषा में पीड़ा व्यक्त करना कठिन
मुजफ्फरनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने लिखा कि कुछ अपराध ऐसे होते हैं, जिनकी गंभीरता को केवल कानूनी धाराओं और साक्ष्य की भाषा में पूरी तरह व्यक्त करना कठिन होता है।