Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के…'
By
August 8, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर लगाई गई गुहार का जवाब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है. मुख्यमंत्री ने पंत की तारीफ करते हुए उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताया. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि विकेटकीपर बल्लेबाज की हरसंभव मदद की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पंत की गुहार का जवाब देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bsp-chief-mayawati-react-on-akhilesh-yadav-pda-p-mean-pandit-2027-election-3172196″>अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
<h3 style=”text-align: justify;”>सीएम धामी ने की ऋषभ पंत की तारीफ
<p style=”text-align: justify;”>सीएम ने आगे लिखा, “अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.”
<h3 style=”text-align: justify;”>ऋषभ पंत ने सीएम धामी से लगाई थी गुहार
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल, पंत ने अपने एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद करने की गुहार लगाई थी. पंत ने अपने ट्वीट में लिखा, “हेलो, पुष्कर सिंह धामी सर. आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है.”
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे कहा, “मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है. मेरी आपसे विनम्र विनती है कि जमीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ-सुथरी जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>कृपया इस मामले पर ध्यान दें-ऋषभ पंत
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, “इसके अलावा, एक जमीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था. सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं. कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई जमीन नहीं मिली है. आपके जवाब का इंतजार रहेगा.”
<p style=”text-align: justify;”>पंत ने यह भी लिखा, “इंटरनेशनल स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर जमीन खरीदना चाहता हूं ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. कृपया इसमें मेरी मदद करें. सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूं.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-targeted-on-bjp-over-pappu-yadav-attackers-welcome-in-bulandshahr-3172194″>पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- ‘BJP में अपराधियों की…'
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
Next
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme