'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
<p style=”text-align: justify;”>देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक नवविवाहिता की आठ महीने बाद हुई संदिग्ध के बाद हड़कंप मच गया है. मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>मृतका का पति सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात हैं. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी सृष्टि की शादी नवंबर 2025 में हर्रवाला में दिल्ली फॉर्म के पास रहने वाले सौरभ रतूड़ी से हुई थी. सौरभ, सचिवालय में निजी सचिव पद पर तैनात है. शादी के बाद से ही उनकी बेटी लगातार प्रताड़ित किया जाता था. ससुराल वाले कभी दहेज तो कभी अन्य बातों को लेकर उसे अपमानित करते थे. 
<p style=”text-align: justify;”>पीड़िता की मां सीमा कंडारी ने कहा कि उनकी बेटी भी सरकारी टीचर थी. 28 और 29 जुलाई को उनकी बेटी से फोन पर बातचीत नहीं हुई तो उन्होंने किसी जानकार को बेटी के ससुराल की जानकारी करने भेजा, जिसने फोन पर उन्हें बताया की बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है जिसके बाद श्रीनगर से परिवार देहरादून पहुंच गया और यहां आकर उन्हें पता लगा कि उनकी बेटी की मौत हो गई.
<h3 style=”text-align: justify;”>ससुरालवालों ने नहीं दी कोई जानकारी
<p style=”text-align: justify;”>परिजनों का आरोप है कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी भी नहीं दी गई. अगर उनकी बेटी ने सुसाइड किया है तो उन्हें क्यों नहीं बताया गया. वहीं ससुराल पक्ष ने कहा कि वह इतने व्यस्त थे कि उन्हें फोन नहीं कर पाए. हालांकि अब मां और परिवार ने बेटी की मौत पर ससुराल पक्ष को ही जिम्मेदार बताया है जिसमें मां ने बेटी पर लगातार लगाई जा रहे कई आरोपों का भी जिक्र किया है.
<p style=”text-align: justify;”>CM योगी के फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
<h3 style=”text-align: justify;”>’बेटी का ताना देते थे ससुरालवाले'
<p style=”text-align: justify;”>मां ने बताया कि शादी के 3 महीने बाद बेटी के ससुर को जनवरी में हार्ट अटैक आया था इसके बाद बेटी के पति और उसकी सास ने किसी पंडित से पूछा तो उसने बताया कि आपके घर में जो बहू है उसके आने से यह सब हुआ है जिस पर ससुराल पक्ष ने यकीन कर लिया और वह लगातार बेटी को मनहूस कहते थे. तीन दिन पहले बेटी के ससुर का भी देहांत हो गया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और बढ़ गई थी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने मृतका के पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मां का आरोप है कि तीनों ने मिलकर सृष्टि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसकी हत्या की है. 
<p style=”text-align: justify;”>मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) स्तर की अधिकारी वंदना वर्मा को सौंप दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी. 
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?