नोएडा वालों खुशखबरी! सेक्टर-148 से 153 के बीच बनेगा क्लोवर लीफ, ट्रैफिक हो जाएगा गायब
Noida Cloverleaf Project : उत्तर प्रदेश का नोएडा लगातार विकास की रफ्तार भर रहा है. इसी क्रम में अब एक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां नोएडा के सेक्टर-150 और 152 में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों राहत मिलने वाली है. नोएडा प्राधिकरण, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 और 153 के बीच एक आधुनिक ‘क्लोवर लीफ’ (Cloverleaf Interchange) का निर्माण करने जा रहा है. इसके बनने से नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी सीधा लाभ मिलेगा.