Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
By
July 28, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>नोएडा में आज मंगलवार (28 जुलाई) की सुबह मौसम का मिजाज बदला जरूर लेकिन बारिश के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर की जो तस्वीर सामने आई उसने जलभराव से निपटने के नोएडा प्राधिकरण के तमाम दावों की हवा निकाल दी. प्राधिकरण ने नालों की सफाई के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर बांटे थे, मगर करीब डेढ़ घंटे की बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को उमस से राहत तो दी, लेकिन सड़कों पर निकलना दुभर कर दिया. महामाया फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास में 4 फीट से ज्यादा पानी भर गया. पानी इतना गहरा था कि कई गाड़ियां डूब गईं और दर्जनों बाइक्स रास्ते में ही बंद पड़ गईं. सेक्टर-27 के घरों के अंदर तक पानी घुस गया.
<p style=”text-align: justify;”>नोएडा में हुई भारी बारिश के कारण बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 18 की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया. गाड़ियां धीमी गति से चलीं और सड़कों पर पानी भरने के कारण कई ऑटो और कारें खराब हो गईं.
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा बरौला, सर्फाबाद, सेक्टर-74, 75, 19 और 20 के निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. सडकों पर दौड रहे वाहनों की रफ्तार को जल भराव के कारण ब्रेक लगी,  वाहन रेंगते नजर आए, जिसके कारण एम्बुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई, ट्रैफिक पुलिस को इस दौरान भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा.  
<p style=”text-align: justify;”>लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक ‘प्रधान’ हटाकर, आपने ‘प्रधानमंत्री’ बचा लिया
<p style=”text-align: justify;”>बारिश के कारण नोएडा के डीएससी रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया. यहाँ मेट्रो पिलर के पास बनी सेंट्रल वर्ज की करीब 50 मीटर लंबी दीवार गिर गई. प्राधिकरण के वर्क सर्किल-1 सीनियर मैनेजर का कहना है कि सेंट्रल वर्ज में पानी भरने के कारण तेज धार बनी, जिससे दीवार गिर गई. राहत की बात यह है कि मेट्रो पिलर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस मलबे को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार-बुधवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है, तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. 30 जुलाई से 2 अगस्त हल्की बारिश के आसार है, नमी 80-90% रहने से उमस बढ़ सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>’हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
Next
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme