नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, सच या झूठ? एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दूध का दूध पानी का पानी
Greater Noida News: सोशल मीडिया पर जेवर एयरपोर्ट को लेकर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि टर्मिनल पर पानी भर गया है. मगर इसी बीच एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक्स पर ट्वीट कर साफ किया कि वायरल वीडियो फर्जी है. एयरपोर्ट प्रबंधन टर्मिनल के अंदर पानी भरने के दावे को पूरी तरह खारिज किया है.