निलंबन काल में उपस्थिति दर्ज न कराने पर भत्ते और पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा जिले के एक सेवानिवृत्त हेडमास्टर कांता प्रसाद की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने 1992 में हुए अपने निलंबन को चुनौती देते हुए वेतन, पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की मांग की थी।