Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
By
July 25, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही संगम नगरी प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के बीच उत्साह और आक्रोश, दोनों की तस्वीरें देखने को मिलीं. लंबे समय से पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने इस खबर को अपनी लड़ाई की एक बड़ी सफलता बताया.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, खुशी का यह माहौल कुछ ही देर में उग्र प्रदर्शन में बदल गया और सिविल लाइंस इलाके में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. सुबह से ही प्रयागराज का माहौल गर्म रहा. विभिन्न छात्रावासों, लॉज और कोचिंग संस्थानों से हजारों प्रतियोगी छात्र सड़कों पर उतर आए. छात्रों का कहना था कि लगातार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों ने उनके भविष्य को प्रभावित किया है, इसलिए उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘नकल माफिया मिट्टी में…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-adityanath-first-reaction-amidst-dharmendra-pradhan-s-resignation-3165519″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ‘नकल माफिया मिट्टी में…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
<h3 style=”text-align: justify;”>कार में कर दी तोड़-फोड़ 
<p style=”text-align: justify;”>भारी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से सिविल लाइंस, कटरा, बेली रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही. इस्तीफे की खबर फैलते ही सुभाष चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए। छात्रों ने नारेबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जश्न मनाया. लेकिन इसी दौरान प्रदर्शन का एक हिस्सा उग्र हो गया. सिविल लाइंस क्षेत्र में भीड़ ने सड़क से गुजर रही एक कार को रोक लिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी. वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद कई दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस और पीएसी तैनात 
<p style=”text-align: justify;”>स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर थे. सिविल लाइंस धरना स्थल सहित संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और हालात को नियंत्रित करने के साथ छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे.
<p style=”text-align: justify;”>फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह उनकी लंबी लड़ाई का एक अहम पड़ाव है और अब वे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा अपनी अन्य मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/lda-bulldozer-action-againt-illegal-building-in-aliganj-fire-incident-where-15-students-died-3165352″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
'नकल माफिया मिट्टी में…' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Next
RSS की सख्ती से गई प्रधान की कुर्सी:PM मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट से पहले सीक्रेट मीटिंग, 3 दिन में कैसे पलटा खेल
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme