दोषी की मौत की सजा 25 साल की कारावास में बदली; इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के दोषी को दी गई मौत की सजा को बदलते हुए उसे 25 साल की सश्रम आजीवन कारावास (बिना किसी छूट के) की सज़ा सुनाई है। न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।