दादरी-सुरजपुर वालों हो जाओ खुश, बनने जा रही है स्पेशल सड़क जो जाम से दिलाएगी मुक्ति
ग्रेटर नोएडा के डीएससी रोड पर जाम की समस्या जल्द कम होने की उम्मीद है. अथॉरिटी, तिलपता से दादरी स्थित कंटेनर डिपो तक करीब 4 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी कर रही है. उत्तर प्रदेश सेतु निगम इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर तैयार कर रहा है. प्रस्तावित रोड से भारी वाहनों को अलग रास्ता मिलेगा और नीचे की सड़क पर स्थानीय ट्रैफिक का दबाव कम होगा.