Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
By
July 20, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ के अचानक निधन की खबर से उनके पैतृक जिले बागपत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके शव के पुलिस मुख्यालय में मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों और गांववासियों में कोहराम मच गया. महज 10 दिन पहले ही वे परिवार से मिलने बड़ौत आए थे और पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे.
<p style=”text-align: justify;”>अनुराग धनखड़ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिहारीपुर गांव के रहने वाले थे. उनके छोटे भाई रविराज धनखड़ बड़ौत के गांधी रोड पर रहते हैं, जबकि बड़े भाई विवेक दिल्ली में रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही बड़े भाई विवेक त्रिपुरा रवाना हो गए. पूरे परिवार में शोक व्याप्त है.
<p style=”text-align: justify;”>अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
<h3 style=”text-align: justify;”>10 दिन पहले परिवार से की थी मुलाकात
<p style=”text-align: justify;”>परिजनों ने बताया कि अनुराग धनखड़ अपनी पत्नी कल्पना के साथ 10 जुलाई को बड़ौत आए थे. उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया, भोजन किया और देर तक बातचीत की. उनके ममेरे भाई एवं बिजरौल के पूर्व प्रधान उपेंद्र तोमर ने बताया कि मुलाकात के दौरान अनुराग पूरी तरह सामान्य थे. उनके व्यवहार से किसी तरह के तनाव या परेशानी का कोई संकेत नहीं मिला था.
<h3 style=”text-align: justify;”>शिक्षा से लेकर आईपीएस तक का सफर
<p style=”text-align: justify;”>अनुराग धनखड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने केनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर के रूप में नौकरी की और यूपीएससी की तैयारी भी जारी रखी. वर्ष 1994 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ और उन्हें त्रिपुरा कैडर मिला. अपनी ईमानदार कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्होंने पूरे देश में पहचान बनाई थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>स्थानीय लोगों का दुख
<p style=”text-align: justify;”>बिहारीपुर गांव के उनके पड़ोसी अमित ने गहरे दुख के साथ कहा कि अनुराग हमेशा गांव और परिवार से जुड़े रहते थे. उनका अचानक इस तरह चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>’BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह…’, मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
Next
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • 'एक मिनट भी खड़ा नहीं हो पाएंगे अखिलेश यादव', चवन्नी वाले बवाल पर मीडिया के सामने क्या बोल गए RLD चीफ जयंत चौधरी?
  • मुरादाबाद का मीठी शॉट वाले दही गोलगप्पे मशहूर, सूजी और दर्जनों मसालों से होता है तैयार, खाने वालों की लगती है भीड़
  • 31 जिलों के किसान पहुंचे आलू बेचने, मगर सिर्फ 6 किसानों का ही हुआ सौदा, 45 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरेज में रखे
  • मिर्जापुर के किसान चावल और मिर्च का नेपाल, बांग्लादेश व गल्फ देशों में कर रहे निर्यात, पिछले साल 2 करोड़ के उत्पाद भेजे
  • मिर्जापुर के विनायक को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 1.20 करोड़, लंदन के लॉ ऑफ पीएचडी के लिए हुआ चयन
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme