तीनों भाइयों संग चांदी के हिंडोले पर विराजे प्रभु राम, सावन में अयोध्या में दिखी झूलनोत्सव की भव्य छटा
Ayodhya News: सावन के विशेष अवसर पर अयोध्या राम मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है. शाम के समय मंदिर परिसर में सावन के पारंपरिक गीत, भजन और धार्मिक धुनें गूंज रही हैं. चांदी के हिंडोले पर विराजमान चारों भाइयों के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.