तिरुपति से अयोध्या तक सीएम योगी की महापूजा, रामलला के दरबार से ललकारा, तो अखिलेश का आया पलटवार!
UP Chunav 2027: यूपी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरुपति बालाजी में विशेष पूजा के बाद अयोध्या पहुंचकर रामलला को दंडवत प्रणाम किया. इस दौरान राम मंदिर के नए सीईओ जितेंद्र मिश्र भी मौजूद रहे. अयोध्या से ही योगी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने का ऐलान किया. लेकिन इस बीच अखिलेश यादव ने भी तीखा पलटवार कर दिया.