ढह गया खुशियों का ताजमहल: गोद भरी पर उजड़ गई मांग, मुमताज की मौत का मंजर दे गया आंसुओं में खौफनाक सन्नाटा
कानपुर के देवसढ़ में मुमताज की हत्या के 240 घंटे बाद भी पत्नी शाहजहां सदमे से बाहर नहीं निकल सकी हैं। पांच महीने पहले बेटी के जन्म पर घर में जश्न था, अब उसी घर में पति की हत्या के बाद खौफ और मातम पसरा है।