टेलीग्राम से कस्टमर फंसाती, बच्चों को पोर्न वीडियो बेचती; दो बार शादी हुई, दोनों बार पतियों ने छोड़ा
फिरोजाबाद में दो पतियों से अलग होने के बाद तीन साल से मायके में रह रही 29 वर्षीय महिला पर टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो बेचने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल, टेलीग्राम चैट, ग्रुप और बैंक लेनदेन की जांच की जा रही है।