जौनपुर में गोमती नदी ने दिखाया रौद्र रूप, पानी में डूबा रपटा पुल तो बढ़ी लोगों की चिंता
जौनपुर में लगातार बारिश के बीच गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. शहर के कई घाट डूब गए हैं, जबकि केराकत और चंदवक क्षेत्र के गांवों व संपर्क मार्गों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है. बदलापुर में रपटा पुल भी पानी में डूब गया है, फिर भी लोग जोखिम लेकर इसे पार कर रहे हैं.