जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बच्चों को AI की मदद दी जा रही शिक्षा, कठिन विषय को बना रहा सरल, स्टूडेंट्स की बढ़ रही रुचि
जौनपुर के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बच्चों को AI की मदद से पढ़ाया जा रहा है. सरकारी स्कूलों की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है. कभी जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ किताब और ब्लैकबोर्ड का सहारा लिया जाता था, वहीं अब तकनीक के जरिए पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने की कोशिश हो रही है. जिले के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बच्चों को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पढ़ाया जा रहा है. इसका उद्देश्य बच्चों को कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाना और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है.