जौनपुर का शेर जमा खान मकबरा, जहां दफन है दो शेरों से लड़ने वाले नवाब की कहानी
जौनपुर के कटघरा मोहल्ले में गोमती नदी के किनारे शेर जमा खान का ऐतिहासिक मकबरा मौजूद है. स्थानीय मान्यता के अनुसार, शेर जमा खान ने एक शिकार के दौरान तलवार से दो शेरों का अकेले सामना किया था. फर्रुखाबादी नवाबी वंश से जुड़े बताए जाने वाले शेर जमा खान की वीरता के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं. हालांकि, संरक्षण के अभाव में यह ऐतिहासिक धरोहर अब बदहाल होती जा रही है.