जेब पर हल्की और पेट पर भारी, आगरा के इस रेस्टोरेंट में 190 रुपए मिलता है दो लोगों का खाना
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट की ₹190 वाली स्पेशल थाली इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. खास बात यह है कि इस एक थाली से दो लोग आसानी से भरपेट खाना खा सकते हैं. थाली में दाल मखनी, स्पेशल पनीर की सब्जी, जीरा राइस, बूंदी रायता, बटर रोटी और ताजा सलाद मिलता है.