जुआरियों का मुखबिर सिस्टम हुआ फेल; एंबुलेंस से पुलिस ने मारी रेड, 19 को दबोचा
आगरा के नगला जस्सा में जुए की फड़ पर पुलिस ने एंबुलेंस और ऑटो से पहुंचकर छापा मारा। पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर 71 हजार रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। मुख्य आरोपी लक्ष्मी नारायण फरार है। पुलिस ने निगरानी के लिए बनाए गए ब्रेकर भी तुड़वा दिए।